National

मप्र में ओबेदुल्लागंज-इटारसी के बीच एनएच-69 खंड का निर्माण और उन्नयन किया : गडकरी

नई दिल्ली, । केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को मध्य प्रदेश में ओबेदुल्लागंज-इटारसी के बीच एनएच-69 खंड का निर्माण और उन्नयन किया गया है।

गडकरी ने सिलसिलेवार ट्वीट्स कर कहा कि मध्य प्रदेश में ओबेदुल्लागंज से इटारसी के बीच एनएच-69 के एक खंड का निर्माण और उन्नयन एनएचडीपी चरण-3 के तहत किया गया है। उन्होंने कहा कि 46 किलोमीटर लंबी इस राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना में 600 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है।

गडकरी ने बताया कि यह खंड मध्य प्रदेश की राजधानी को नर्मदापुरम और इटारसी से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना यात्रियों को यात्रा समय कम कर शीघ्र भोपाल पहुंचने में भी मददगार है।