अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन को पैट्रियट एयर डिफेंस हथियार भेजेगा, यूरोपीय संघ इसका खर्च वहन करेगा।
अमेरिका, युद्धग्रस्त यूक्रेन को रूस के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए पैट्रियट वायु रक्षा हथियार भेजेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मैरीलैंड के ज्वाइंट बेस एंड्रयूज में मीडिया को बताया कि उन्होंने अभी तक यूक्रेन को दी जाने वाली पैट्रियट मिसाइलों की संख्या पर सहमति नहीं जताई है, लेकिन उन्हें कुछ मिसाइलें दी जाएँगी क्योंकि उन्हें सुरक्षा की ज़रूरत है। हालाँकि, उन्होंने यह भी कहा कि इसका खर्च यूरोपीय संघ उठा रहा है, अमेरिका नहीं।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रति अपनी निराशा दोहराते हुए, उन्होंने कहा, “अमेरिका यूक्रेन को पैट्रियट वायु रक्षा हथियार भेजेगा, जिनकी उन्हें सख़्त ज़रूरत है क्योंकि पुतिन ने बहुत से लोगों को चौंका दिया है।” ट्रंप ने यह भी कहा कि पुतिन अच्छी बातें करते हैं, और फिर शाम को सब पर बमबारी कर देते हैं। वाशिंगटन का यह कदम अमेरिका द्वारा कीव को कुछ हथियारों की आपूर्ति रोकने के फ़ैसले के ठीक दो हफ़्ते बाद आया है।

