पुणे: उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार को पुणे के दौरे के दौरान हिंजवडी क्षेत्र का निरीक्षण किया, जहां जलभराव, ट्रैफिक जाम और अधूरी विकास परियोजनाएं प्रमुख समस्याएं बनी हुई हैं। उन्होंने राजीव गांधी आईटी पार्क और पुणे मेट्रो लाइन-3 जैसे अहम प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए उन्होंने बताया, “आज मैंने पुणे के हिंजवडी क्षेत्र में विभिन्न स्थानीय समस्याओं और मेट्रो लाइन-3 सहित विकास कार्यों का जायजा लिया।”