ट्रम्प 1 अगस्त से कनाडा पर 35% टैरिफ लगाएंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका अगले महीने कनाडा से आयात पर 35 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा और ज़्यादातर अन्य व्यापारिक साझेदारों पर 15 प्रतिशत या 20 प्रतिशत का एकमुश्त टैरिफ लगाने की योजना बना रहा है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी एक पत्र में, राष्ट्रपति ट्रंप ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को बताया कि नई दरें 1 अगस्त से लागू होंगी और अगर कनाडा जवाबी कार्रवाई करता है तो यह बढ़ जाएँगी।
कल एक टीवी समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अन्य व्यापारिक साझेदारों, जिन्हें अभी तक ऐसे पत्र नहीं मिले हैं, को संभवतः व्यापक टैरिफ का सामना करना पड़ेगा।
श्री ट्रम्प ने हाल के दिनों में अपने व्यापार युद्ध को व्यापक बनाते हुए, सहयोगी देशों जापान और दक्षिण कोरिया सहित कई देशों पर नये टैरिफ लगाये हैं, साथ ही तांबे पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है।

