CityMumbai

नागपुर में भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के नागपुर और वर्धा जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, नागपुर में मंगलवार रात 8:30 बजे से बुधवार सुबह 5:30 बजे तक 172.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने नागपुर में बुधवार, 9 जुलाई को सभी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया है। इसके अलावा राज्य के कुछ अन्य जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किए गए हैं।