उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल से केरल के दो दिवसीय दौरे पर होंगे। सोमवार को उपराष्ट्रपति त्रिशूर जिले के गुरुवायूर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
बाद में, श्री धनखड़ कोच्चि स्थित नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एडवांस्ड लीगल स्टडीज (एनयूएएलएस) में छात्रों और शिक्षकों के साथ बातचीत करेंगे।