प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामी विवेकानंद को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्वामी विवेकानंद को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पर पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि समाज के लिए उनके विचार और दृष्टिकोण आज भी मार्गदर्शक प्रकाश हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने देश के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के प्रति गर्व और आत्मविश्वास की भावना जगाई। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने सेवा और करुणा के मार्ग पर चलने पर जोर दिया।

