National

ईएलआई योजना सरकार की रोजगार-केंद्रित नीति का परिणाम है: केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया

श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने  कहा कि रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन (ईएलआई) योजना के माध्यम से अगले चार वर्षों में कर्मचारियों और नियोक्ताओं को एक लाख करोड़ रुपये प्रदान किए जाएंगे। नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि यह योजना सरकार की रोजगार-केंद्रित नीति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत, जिस भी युवा को नई नौकरी मिली है, उसे साल में दो बार सात हजार पांच सौ रुपये दिए जाएंगे। श्री मांडविया ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित करने के लिए पांच साल का कार्यक्रम तैयार किया है।