बढ़ी सायन व बेलासिस फ्लाईओवर के काम की रफ्तार
मुंबई। मुंबई महानगर क्षेत्र में सायन और बेलासिस फ्लाईओवर के काम ने ऱफ्तार पकड़ ली है। मुंबई महानगरपालिका ने सायन फ्लाईओवर का काम 31 मई2026 तक और बेलासिस फ्लाईओवर का काम 15 दिसंबर2025 तक पूरा कर लेना का लक्ष्य निर्धारित किया है।
बांगर के अनुसार बेलासिस ब्रिज परियोजना की अवधि अप्रैल 2026 तक है। हालांकिहम योजनाबद्ध अवधि से पहले बेलासिस ब्रिज का निर्माण पूरा करने और दिसंबर 2025 के अंत तक इसे यातायात के लिए खोलने का प्रयास कर रहे हैं। पुल के निर्माण में बाधा बन रहे 13 ढांचों को हटाने के लिए वैकल्पिक घऱ आवंटित किए गए हैं। इन ढांचों को हटाने की कार्रवाई मंडल कार्यालय के माध्यम से चल रही है। पुल के पास एक हाउसिंग सोसायटी की बाउंड्री वाल प्रभावित हो रही है और स्लिप रोड के लिए खाली जगह की आवश्यकता है। उस जगह को उपलब्ध कराने की कार्यवाही मंडल कार्यालय के माध्यम से की जाएगी। रेलवे गर्डरों के आने में योजना की तुलना में कुछ देरी हुई है। लोहे के गर्डर अच्छी स्थिति में परियोजना स्थल पर आ गए हैं। 36 मीटर स्पान के कुल 12 गर्डर लांच किए जाने हैं। रेलवे विभाग से ब्लॉक मिलने के बाद दो रातों में 6-6 गर्डर लगाने का काम किया जाएगा। गर्डर लाने,उनकी असेंबली और स्थापना का काम 10 अगस्त 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। उसके बाद पश्चिमी एप्रोच में बचे एक पिलर का काम शुरू किया जाएगा। रेलवे क्षेत्र में कंक्रीट डालने सहित अन्य सभी काम 14 सितंबर 2025 तक पूरे हो जाएंगे। उसके बाद दोनों एप्रोच रूट का काम शुरू किया जाएगा और पुल का पूरा काम 15 दिसंबर 2025 तक पूरा हो जाएगा।

