FEATUREDNationalPopular

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ने अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की जांच शुरू की

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की औपचारिक जांच शुरू कर दी है। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि जांच अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन द्वारा निर्धारित अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के अनुरूप की जाएगी। मंत्री ने बताया कि सरकार मामले की विस्तृत जांच के लिए विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों की एक उच्च स्तरीय समिति का गठन कर रही है। समिति विमानन सुरक्षा को मजबूत करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए काम करेगी।

टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने घोषणा की है कि कंपनी इस दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को एक करोड़ रुपए देगी। उन्होंने यह भी कहा कि टाटा समूह घायलों के चिकित्सा खर्च को वहन करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि उन्हें पूरी देखभाल और सहायता मिले। उन्होंने कहा कि टाटा समूह अपने सहायता प्रयासों के तहत बीजे मेडिकल कॉलेज में एक नया छात्रावास बनाने में भी मदद करेगा।

गृह मंत्री ने अहमदाबाद सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर का भी दौरा किया, जहां कई घायलों का इलाज चल रहा है। उन्होंने चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा की और आपातकालीन देखभाल की देखरेख कर रहे डॉक्टरों और अधिकारियों से बातचीत की।