CAQM ने जनवरी से एनसीआर में एग्रीगेटर्स के लिए नए पेट्रोल, डीजल 2-पहिया और एलसीवी पर प्रतिबंध लगाया
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली-एनसीआर में स्वच्छ परिवहन की दिशा में तेजी लाने के उद्देश्य से नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सीएक्यूएम ने दिल्ली-एनसीआर के मोटर वाहन एग्रीगेटर्स, डिलीवरी सेवा प्रदाताओं और ई-कॉमर्स संस्थाओं को एग्रीगेटर्स के मौजूदा बेड़े में सीएनजी, इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर ऑटो रिक्शा शामिल करने का निर्देश दिया है। 4-व्हीलर लाइट कमर्शियल व्हीकल्स और 2-व्हीलर्स सहित पारंपरिक आंतरिक दहन इंजन पर चलने वाले वाहनों को अगले साल की पहली जनवरी से उनके मौजूदा बेड़े में शामिल नहीं किया जाएगा। आयोग ने दिल्ली और एनसीआर राज्यों की सरकारों से यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है कि उनके अधिकार क्षेत्र में काम करने वाली ये संस्थाएँ निर्देशों का पालन करें।

