FEATUREDNationalPopular

ट्राई ने ड्राफ्ट प्रॉपर्टी रेटिंग विनियमनों पर हितधारकों की प्रतिक्रिया के लिए समय सीमा 9 जून तक बढ़ाई

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने ‘डिजिटल कनेक्टिविटी विनियमन, 2024 के लिए संपत्तियों की रेटिंग’ के तहत संपत्तियों की रेटिंग पर ट्राई मसौदा मैनुअल पर हितधारकों से टिप्पणियां और जवाबी टिप्पणियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। हितधारकों की टिप्पणियां और जवाबी टिप्पणियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि क्रमशः 9 जून और जवाबी टिप्पणियां इस महीने की 16 तारीख तक बढ़ा दी गई है।