विदेश सचिव विक्रम मिस्री आज से तीन दिवसीय अमेरिकी यात्रा पर जाएंगे
विदेश सचिव विक्रम मिस्री आज से संयुक्त राज्य अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर जायेंगे।
अपनी यात्रा के दौरान श्री मिसरी वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
यह यात्रा इस वर्ष फरवरी में प्रधानमंत्री की संयुक्त राज्य अमेरिका यात्रा के बाद की है, जब दोनों पक्षों ने भारत-अमेरिका कॉम्पैक्ट (सैन्य साझेदारी, त्वरित वाणिज्य और प्रौद्योगिकी के लिए अवसरों को उत्प्रेरित करना) पहल शुरू की थी।

