CityMumbai

सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश, महिला गिरफ्तार

मुंबई, 22 मई । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपने माता-पिता के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। पिछले साल उनके घर पर गोलीबारी हुई थी और अब एक बड़ी खबर सामने आई है। एक महिला ने सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश की है। सलमान खान के घर में अवैध रूप से घुसने की कोशिश करने वाली महिला को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।

सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश करने वाली यह महिला आखिर कौन है? उसने सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश क्यों की? इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस महिला को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि उसने घर में घुसने की कोशिश क्यों की।

सलमान खान जिस गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं, वहां 14 अप्रैल, 2024 को गोलीबारी हुई थी। बिश्नोई गिरोह ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी। उसके बाद सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई। अब खबर आई है कि एक महिला ने उनके घर में घुसने की कोशिश की।