FEATUREDNational

रक्षा मंत्री ने शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में पश्चिमी सीमा सुरक्षा की समीक्षा की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान भारत की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। इस बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और वायुसेना उप प्रमुख एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी शामिल हुए। इस बैठक में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह भी मौजूद थे।