भारत ने व्यापार वादे से संघर्ष रोकने के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के दावे को खारिज किया
भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को खारिज कर दिया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच आसन्न संघर्ष को यह कहकर रोक दिया है कि वह दोनों देशों के साथ बहुत अधिक व्यापार करने जा रहे हैं। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि 9 मई को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई चर्चा में व्यापार का कोई संदर्भ नहीं था। सूत्रों ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी 8 और 10 मई को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और 10 मई को एनएसए अजीत डोभाल से बात की। उन्होंने कहा कि इनमें से किसी भी चर्चा में व्यापार का कोई संदर्भ नहीं था।
एक प्रेस वार्ता में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के साथ ‘बहुत सारा व्यापार’ करने का वादा किया है ताकि दोनों देश युद्धविराम के लिए सहमत हो सकें।

