भारत को नुकसान पहुंचाने की हिम्मत करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा: रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि रक्षा मंत्री के तौर पर उनकी जिम्मेदारी सशस्त्र बलों के साथ मिलकर काम करना और भारत पर बुरी नज़र डालने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना है। रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में संस्कृति जागरण महोत्सव को संबोधित करते हुए यह बात कही। श्री सिंह ने कहा कि रक्षा मंत्री के तौर पर सैनिकों के साथ-साथ देश की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी उनकी जिम्मेदारी है। श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता जो चाहेगी, वही होगा।

