FEATUREDNationalPopular

आज विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है, गृह मंत्री अमित शाह पृथ्वी बचाओ सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

आज पृथ्वी दिवस है। यह दिन पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्थन प्रदर्शित करने के लिए दुनिया भर में मनाया जाता है। 1969 में यूनेस्को शिखर सम्मेलन में इस दिन का सुझाव दिए जाने के बाद पहली बार 1970 में पृथ्वी दिवस मनाया गया था। इस वर्ष का विषय है “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली के NASC कॉम्प्लेक्स में ‘सेव अर्थ कॉन्क्लेव’ का उद्घाटन करेंगे, जिसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन को कम करने और आर्थिक विकास को गति देने में बांस की क्षमता का पता लगाना है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी दिन भर चलने वाले इस कॉन्क्लेव में अलग-अलग सत्रों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में देश भर से करीब 12 सौ प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। कॉन्क्लेव के दौरान जलवायु कार्रवाई और हरित नवाचार में परिवर्तनकारी बदलाव लाने वाले 15 अग्रदूतों को इंडिया सस्टेनेबिलिटी अवार्ड्स 2025 से सम्मानित किया जाएगा।