देश भर में मौसम का पूर्वानुमान
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कल तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के समीपवर्ती मैदानी इलाकों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान लगाया है।
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में आज भारी बारिश की संभावना है, जबकि कल मध्यम बारिश की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में भी इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है।
आईएमडी ने अगले चार दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर काफ़ी व्यापक हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। राजस्थान में आज भी लू से लेकर भीषण लू की स्थिति जारी रहने की उम्मीद है, लेकिन 20 अप्रैल से इसमें कमी आने की संभावना है।
मौसम एजेंसी ने संकेत दिया है कि मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गर्म और आर्द्र मौसम रहेगा, जबकि उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में धूल भरी आंधी चल सकती है।

