पीयूष गोयल ने स्टारलिंक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, भारत में प्रौद्योगिकी और निवेश योजनाओं पर चर्चा की
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज अमेरिकी व्यवसायी एलन मस्क के स्वामित्व वाली सैटेलाइट इंटरनेट सेवा कंपनी स्टारलिंक के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर पोस्ट में श्री गोयल ने कहा कि बैठक के दौरान स्टारलिंक के अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म, उनकी मौजूदा साझेदारियों और भारत में भविष्य की निवेश योजनाओं पर चर्चा हुई। स्टारलिंक प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष चैड गिब्स और वरिष्ठ निदेशक रयान गुडनाइट शामिल थे।

