प्रधानमंत्री मोदी ने एआईएडीएमके के एनडीए में शामिल होने के फैसले की सराहना की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एआईएडीएमके के एनडीए में शामिल होने के फैसले पर खुशी जताई है। सोशल मीडिया पर पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि एनडीए के अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर वे तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और राज्य की पूरी लगन से सेवा करेंगे।
उन्होंने कहा, एनडीए गठबंधन ऐसी सरकार सुनिश्चित करेगा जो महान एमजीआर और तमिलनाडु की दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के विजन को पूरा करे। प्रधानमंत्री ने कहा, तमिलनाडु की प्रगति और तमिल संस्कृति की विशिष्टता को बनाए रखने के लिए यह जरूरी है कि भ्रष्ट और विभाजनकारी डीएमके को जल्द से जल्द उखाड़ फेंका जाए, जो एनडीए गठबंधन करेगा।

