FEATUREDNationalPopular

सीबीआईसी अगले महीने रत्न एवं आभूषण व्यापार के लिए ई-प्रसंस्करण शुरू करेगी

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने कहा है कि वह हवाई यात्रियों द्वारा व्यक्तिगत परिवहन के माध्यम से रत्न, आभूषण और मशीनरी के नमूनों के आयात और निर्यात की इलेक्ट्रॉनिक प्रक्रिया शुरू करेगा। यह अगले महीने की पहली तारीख से निर्दिष्ट हवाई अड्डों पर लागू होगा। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, कोच्चि, कोयंबटूर, बेंगलुरु, हैदराबाद और जयपुर के नौ हवाई अड्डों पर रत्न और आभूषणों के व्यक्तिगत परिवहन निर्यात की अनुमति होगी। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और जयपुर के सात हवाई अड्डों पर रत्न और आभूषणों के व्यक्तिगत परिवहन आयात की अनुमति होगी। मशीनरी के नमूनों या प्रोटोटाइप के मामले में, यह सुविधा शुरू में बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली और मुंबई हवाई अड्डों पर उपलब्ध कराई जाएगी।