एनडीआरएफ टीम ने म्यांमार में ‘उ ह्ला थीन’ मठ में बचाव अभियान शुरू कर दिया है: विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि एनडीआरएफ की टीम ने म्यांमार के ‘उ ह्ला थीन’ मठ में बचाव अभियान शुरू कर दिया है, जहां लगभग 170 भिक्षु अभी भी फंसे हुए हैं।
मंत्रालय ने कहा कि सेना की टीम आज अस्पताल का दौरा करेगी और कल अपनी चिकित्सा सेवाएं स्थापित करेगी।
भूकंप प्रभावित म्यांमार में ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत विदेश मंत्रालय स्काई विला में एनडीआरएफ टीम तैनात करने का भी प्रयास कर रहा है, जहां 11-11 मंजिल वाले चार टावर ढह गए हैं।
मंत्रालय ने कहा कि राहत सामग्री राज्य महानायक समिति के महासचिव को भी दी जाएगी, जहां मठ के बाहर लगभग 2000 भिक्षु बैठे हैं।
मंत्रालय ने यह भी बताया कि भारत भारतीय समुदाय के सदस्यों को रहने और भोजन के लिए सहायता प्रदान कर रहा है।

