विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भारत-अमेरिका रणनीतिक तालमेल को मजबूत करने पर प्रकाश डाला
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक हितों के सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया है। अमेरिकी सीनेट द्वारा हाल ही में पुष्टि किए जाने के बाद अमेरिकी उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ को बधाई देते हुए, श्री मिस्री ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। दोनों अधिकारियों ने द्विपक्षीय व्यापार, रक्षा और प्रौद्योगिकी सहयोग बढ़ाने के साथ-साथ गतिशीलता और प्रवास से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की। दोनों पक्षों ने साझा हितों के मामलों पर निरंतर संवाद बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की।
विदेश सचिव ने श्री लांडौ को शीघ्रातिशीघ्र भारत आने का निमंत्रण दिया।

