FEATUREDNationalPopular

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट ने पिछले तीन वर्षों में 1500 से अधिक फर्जी खबरों की पहचान की

केंद्र सरकार की तथ्य-जांच इकाई ने पिछले तीन वर्षों में एक हजार 500 से अधिक फर्जी खबरों की पहचान की है। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 72 हजार से अधिक प्रश्न प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रेस सूचना ब्यूरो की तथ्य-जांच इकाई अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तथ्य-जांच की गई और सही जानकारी पोस्ट करती है। उन्होंने कहा कि तथ्य-जांच इकाई की स्थापना 2019 में सरकार से संबंधित फर्जी खबरों और गलत सूचनाओं के प्रसार का मुकाबला करने के उद्देश्य से की गई थी। मंत्री ने कहा कि लोग सरकार से संबंधित मामलों पर प्रसारित होने वाली खबरों के बारे में अपनी शिकायतें और तथ्य-जांच अनुरोध व्हाट्सएप हॉटलाइन – 8799711259 और पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट की वेबसाइट के माध्यम से भेज सकते हैं।