FEATUREDNationalPopular

प्रधानमंत्री मोदी ने पारसी नववर्ष और नवरोज पर लोगों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारसी नववर्ष नवरोज़ के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि यह विशेष दिन सभी के लिए ढेर सारी खुशियाँ, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए। उन्होंने यह भी कामना की कि आने वाला यह वर्ष सफलता और प्रगति से भरा हो और सद्भाव के बंधन और मजबूत हों।