FEATUREDNationalPopular

ई-श्रम पोर्टल पर 30 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिक पंजीकृत हो चुके हैं

सरकार ने बताया है कि ई-श्रम पोर्टल पर 30 करोड़ 68 लाख से ज़्यादा असंगठित कामगार पंजीकृत हो चुके हैं। असंगठित कामगारों का एक व्यापक राष्ट्रीय डेटाबेस बनाने के लिए 2021 में इस पोर्टल को लॉन्च किया गया था। कल लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में श्रम और रोज़गार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने बताया कि कुल पंजीकृत कामगारों में से 53 प्रतिशत से ज़्यादा महिलाएँ हैं। उन्होंने बताया कि अब तक विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की 13 योजनाओं को ई-श्रम के साथ एकीकृत किया जा चुका है। इसमें पीएम-स्वनिधि, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शामिल हैं।