FEATUREDNationalPopular

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अरुणाचल प्रदेश में आयोजित पहले संयुक्त मेगा न्योकुम युल्लो समारोह में भाग लेंगे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज अरुणाचल प्रदेश का दौरा करेंगे। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान, श्री धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में कामले जिले के कंपोरिजो सर्कल के अंतर्गत बोसिमला में पहली बार संयुक्त मेगा न्योकुम युल्लो समारोह में भाग लेंगे। इस समारोह में उपराष्ट्रपति के साथ केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू भी शामिल होंगे। पदभार ग्रहण करने के बाद श्री धनखड़ का यह राज्य का तीसरा दौरा होगा। न्योकुम राज्य की न्यिशी जनजाति द्वारा मनाया जाने वाला एक त्योहार है। यह त्योहार पृथ्वी पर सभी मनुष्यों की बेहतर उत्पादकता, समृद्धि और खुशी के लिए मनाया जाता है।