FEATUREDNationalPopular

पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी से ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम का 119वां एपिसोड होगा।

यह कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के संपूर्ण नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार वेबसाइट और न्यूज़ऑनएयर मोबाइल ऐप पर प्रसारित किया जाएगा।

इसका सीधा प्रसारण आकाशवाणी समाचार, डीडी न्यूज, पीएमओ और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी किया जाएगा।

आकाशवाणी हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद क्षेत्रीय भाषाओं में कार्यक्रम प्रसारित करेगा।