उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर का दौरा करेंगे
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे।
आकाशवाणी के संवाददाता ने बताया कि इस यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के 65वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्षता करेंगे और सरस्वती भुवन कॉलेज में संविधान जागरूकता वर्ष और अमृत महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। उपराष्ट्रपति विश्वविद्यालय में ‘प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान’ के तहत चार नए भवनों की आधारशिला भी रखेंगे। अपनी यात्रा के दौरान श्री धनखड़ एलोरा के घृष्णेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे और एलोरा की गुफाओं का दौरा भी करेंगे।

