अमेरिका: एक संघीय न्यायाधीश ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के विविधता, समानता और समावेश कार्यक्रमों के लिए सरकारी समर्थन को कम करने के आदेश को रोक दिया
अमेरिका में एक संघीय न्यायाधीश ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस आदेश को रोक दिया है जिसका उद्देश्य विविधता, समानता और समावेश (डीईआई) कार्यक्रमों के लिए सरकारी समर्थन में कटौती करना था।
बाल्टीमोर में जज एडम एबेलसन ने फैसला सुनाया कि यह आदेश संभवतः अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन करता है और मुकदमा जारी रहने तक इसे रोकने के लिए निषेधाज्ञा जारी की। श्री ट्रम्प ने कार्यालय में वापस आने के पहले दिन ही इस आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें संघीय एजेंसियों को DEI से संबंधित फंडिंग समाप्त करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने संघीय ठेकेदारों से यह प्रमाणित करने की भी मांग की कि वे DEI पहलों का समर्थन नहीं करते हैं।
बाल्टीमोर और शिक्षा समूहों द्वारा दायर मुकदमे में तर्क दिया गया है कि ट्रम्प का आदेश असंवैधानिक है और मुक्त भाषण को सीमित करता है। ट्रम्प प्रशासन का दावा है कि उसे राष्ट्रपति की नीतियों के आधार पर संघीय खर्च को नियंत्रित करने का अधिकार है।

