ज्ञानेश कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पद संभाल लिया
मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में ज्ञानेश कुमार आज नई दिल्ली स्थित चुनाव आयोग कार्यालय में अपना कार्यभार संभालेंगे। उनकी नियुक्ति कल चुनाव आयोग के प्रमुख राजीव कुमार के कार्यकाल के समापन के बाद की गई है। केरल कैडर के 1988 बैच के पूर्व आईएएस अधिकारी, ज्ञानेश कुमार इससे पहले संसदीय कार्य मंत्रालय में सचिव के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा, हरियाणा कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक जोशी को भी 17 फरवरी को नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया।

