Health/Food

सर्दियों में कुछ फलों का सेवन करना आपके लिए हेल्दी हो सकता है

सर्दियों के दिनों में अक्सर हमें ऐसी चीजों को खाने की सलाह दी जाती है, जिससे इम्यूनिटी को बूस्ट किया जा सके। कुछ फल सर्दियों के महीनों में गर्मियों की तुलना में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होते हैं, जो न सिर्फ रसीले बल्कि काफी स्वादिष्ट भी होते हैं। वहीं, यह फल विटामिन सी, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्वों का भंडार होते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे फलों के बारे में बताएंगे, जिससे आपकी कमजोर इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। आइए जानते हैं नोएडा स्थित डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी से जानते हैं सर्दियों में कौन से फलों का सेवन करना चाहिए?

सर्दियों में रोजाना खाएं सेब

सर्दियों में सेब का सेवन करना आपके लिए काफी हेल्दी होता है। इन दिनों पाचन संबंधी कई तरह की परेशानियां होने लगती है, जिसे दूर करने के लिए आप सेब का सेवन कर सकते हैं। सेब में फाइबर, विटामिन ए, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जिससे पाचन स्वास्थ्य को बेहतर किया जा सकता है।

रोजाना खा सकते हैं आंवला

सर्दियों में कमजोर होती इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए आप आंवला का सेवन कर सकते हैं। आंवला विटामिन सी की काफी अच्छी मात्रा होती है, जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट कर सकते हैं। इससे सर्दियों के दिनों में होने वाली सर्दी जुकाम की परेशानी को कम किया जा सकता है।

सर्दियों में खा सकते हैं कीवी

सर्दियों में अपने स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए आप कीवी का सेवन कर सकते हैं। कीवी खांसी जैसी परेशानियों को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। इतना ही नहीं, यह एलर्जी, इन्फेक्शन जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में प्रभावी हो सकता है।

अनार है हैल्दी

सर्दियों में मार्केट में आपको अनार ढेर सारे मिल जाते हैं। यह आयरन का काफी अच्छा सोर्स होता है, जो आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर कर सकता है। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने से गर्मी आती है, जिससे आपका शरीर गर्म रहता है। साथ ही इससे आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट हो सकती है।

सर्दियों में खा सकते हैं संतरा

सर्दियों में आप संतरा और कुछ अन्य खट्टे फलों का सेवन कर सकते हैं। इस तरह के फल फ़्लेवोनोइड्स और विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो सर्दियों के दिनों में आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करते हैं। साथ ही शरीर में होने वाली सूजन को भी कम कर सकते हैं।