Entertainment

अलका याग्निक ने अपने नाम की बड़ी उपलब्धि, बनीं सबसे ज्यादा स्ट्रीम होने वाली कलाकार

मुंबई। दिग्गज प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक ने बॉलीवुड में एक लंबा सफर तय किया है। आज उनकी आवाज के दीवाने दुनियाभर में मौजूद हैं जो उन्हें सुनने के लिए हमेशा बेकरार रहते हैं। अपनी सुरीली आवाज से लोगों के दिलों में घर कर जाने वाली गायिका ने यू-ट्यूब पर एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज किया है, जिसके बाद उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

अलका याग्निक ने 15.3 बिलियन स्ट्रीम्स के साथ यू-ट्यूब प्लैटफॉर्म पर सबसे ज्यादा सुनीं जाने वाली सिंगर का रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। साल 2022 में उन्हें सबसे ज्यादा सुना गया जिसके चलते वह दुनिया की सबसे ज्यादा सुनी जाने वाली सिंगर बन गई हैं। गिनीज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड के मुताबिक, साल 2022 में अलका याग्निक 15.3 बिलियन स्ट्रीम्स के साथ यू-ट्यूब पर सबसे ज्यादा सुनी जाने वाली आर्टिस्ट बनी हैं।

 

इतना ही नहीं लिस्ट में ये भी खुलासा किया गया है कि सिंगर का पॉपुलर सॉन्ग ‘एक दिन आप’ को साल 2021 और 2020 में भी यूट्यूब पर 16.6 बिलियन बार स्ट्रीम किया गया है।