लोगों को ठगने के लिए सबसे ज्यादा वाट्सएप का उपयोग कर रहे साइबर अपराधी, गृह मंत्रालय ने जारी की रिपोर्ट
गृह मंत्रालय ने रिपोर्ट जारी की है जिसमें बताया गया है कि वाट्सएप ऑनलाइन ठगी करने वाले अपराधियों का पसंदीदा प्लेटफॉर्म है। वहीं इसके बाद टेलीग्राम और इंस्टाग्राम हैं। गृह मंत्रालय की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2024 के पहले तीन महीनों में वाट्सएप के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी के संबंध में कुल 43797 शिकायतें प्राप्त हुईं इसके बाद टेलीग्राम के खिलाफ 22680 और इंस्टाग्राम के खिलाफ 19800 शिकायतें मिलीं।
साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए नए नए तरीके अपना रहे हैं। कई बार तो उनके तरीके हैरान कर देने वाले होते हैं। वहीं, साइबर अपराध को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रिपोर्ट जारी की है जिसमें बताया गया है कि वाट्सएप ऑनलाइन ठगी करने वाले अपराधियों का पसंदीदा प्लेटफॉर्म है। वहीं, इसके बाद टेलीग्राम और इंस्टाग्राम हैं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2024 के पहले तीन महीनों में वाट्सएप के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी के संबंध में कुल 43,797 शिकायतें प्राप्त हुईं, इसके बाद टेलीग्राम के खिलाफ 22,680 और इंस्टाग्राम के खिलाफ 19,800 शिकायतें मिलीं।

