Science

Elon Musk का बड़ा तोहफा! X यूजर्स अब फ्री में यूज कर सकते हैं Grok AI

X Free Grok AI Feature:सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (एक्स) को खरीदने के बाद से एलन मस्क कई सारे बदलाव कर चुके हैं. आए दिन नए नए अपडेट भी आ रहे हैं. अगर आप भी X का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है. दरअसल, कुछ समय पहले ही एक्स पर Grok AI चैटबॉट का सपोर्ट दिया गया था. अब मस्क ने इस चैटबॉट को एक्स के सभी यूजर्स के लिए फ्री कर दिया है.
साल 2023 में लॉन्च हुआ था Grok AI 
Grok AI को साल 2023 में लॉन्च किया गया था. इसके बाद एक्स के साथ इसे इंटीग्रेट किया गया था. इसका इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को सब्सक्रिप्शन प्लान लेना पड़ता था. लेकिन अब इसे हर यूजर के लिए पूरी तरह फ्री कर दिया गया है. Grok AI के फ्री होने से होने से ओपनएआई के ChatGPT, गूगल के Gemini AI  और Claude AI को कड़ी टक्कर मिलने वाली है. हालांकि, इसको लेकर मस्क या एक्स की तरफ से कोई बड़ा अपडेट सामने नहीं आया है. कई सारे यूजर्स ने एक्स के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के साथ फ्री में ग्रोक एआई को यूज करने की बात कही है.