भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, देखिये पूरी सूची…
दिल्ली। त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए अब प्रचार-प्रसार की तैयारियां जोर पकड़ने लगी है। यहां 16 फरवरी को विधानसभा चुनाव होना है। इसके लिए बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।
इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, योगी आदित्यनाथ, हिमंत बिस्वा सरमा, हेमा मालिनी, मनोज तिवारी, लॉकेट चटर्जी, मिथुन चक्रवर्ती का नाम स्टार प्रचारको में शामिल है।

