मुंबई मॉनसून बीता, आज से फिर शुरू हो रही नेरल-माथेरान टॉय ट्रेन, जानें टाइम टेबल और बुकिंग डीटेल्स समेत सब कुछ
मध्य रेलवे ने मुंबई के पर्यटकों के लिए खुशखबरी दी है। 6 नवंबर से माथेरान टॉय ट्रेन सेवा बहाल करने का फैसला किया है। मानसून के दौरान भारी बारिश के कारण यह सेवा रोकी गई थी। इस दौरान पर्यटकों को सड़क मार्ग से माथेरान पहुंचना पड़ता था।
मुंबई : माथेरान की पहाड़ियों में घूमने जाने की योजना बना रहे पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। मध्य रेलवे ने 6 नवंबर से माथेरान के लिए दोबारा टॉय ट्रेन सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। मानसून के दौरान बारिश और भूस्खलन की संभावना के चलते हर साल मानसून के दौरान माथेरान टॉय ट्रेन सेवा रद्द रहती है। टॉय ट्रेन के दोबारा चलने से यात्रियों के पर माथेरान तक पहुंचने के लिए एक और विकल्प उपलब्ध होगा। ट्रेन सेवा के बंद होने से पर्यटक सड़क मार्ग से माथेरान तक पहुंचते थे।
हर मॉनसून के दौरान इस टॉय ट्रेन रूट का एक हिस्सा बंद हो जाता है, क्योंकि पानी के प्रवाह के कारण इस पहाड़ी ट्रेन कॉरिडोर पर मिट्टी का कटाव होता है।

