International

इमरान खान ने पाकिस्तान में भारी आर्थिक चुनौतियों के लिए बाजवा को जिम्मेदार ठहराया

इस्लामाबाद । आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे पाकिस्तान में राजनैतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान ने देश के सामने भारी आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियों के लिए पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) कमर जावेद बाजवा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने दावा किया कि जिस दिन उनकी सरकार को सत्ता से हटाया गया था, उस दिन से संकट बढ़ने लगे थे।