FEATUREDNational

जेपी नड्डा ने पत्नी के साथ उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से की मुलाकात

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी पत्नी मल्लिका नड्डा के साथ उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से उप-राष्ट्रपति निवास में मुलाकात की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का एक साल का कार्यकाल बढ़ाये जाने के बाद यह पहला मौका था जब जेपी नड्डा ने पत्नी मल्लिका नड्डा के साथ उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिलने उनके आवास पर पहुंचे।