मप्रः मुख्यमंत्री डाॅ यादव आज उज्जैन में, विभिन्न स्थानों पर रक्षाबंधन कार्यक्रम में होंगे शामिल
भाेपाल, 18 अगस्त । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज रविवार काे उज्जैन जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शहर और ग्रामीण इलाके में रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रमों और श्री कृष्ण धाम “नारायणा” में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
तय कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ मोहन सुबह 10 बजे उज्जैन के ग्राम पवांसा स्थित रघुनंदन गार्डन में रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम में शामिल हाेंगे। इसके बाद 11 बजे उज्जैन के वार्ड 54 में सुमन गार्डन में रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सीएम माेहन दोपहर 12 बजे वार्ड 36 शिवांजली गार्डन में रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम में शामिल हाेने के बाद दोपहर 1.10 बजे ग्राम लेकोड़ा (उज्जैन ग्रामीण) में अवंतिका विश्वविद्यालय मैदान में रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम में शामिल हाेंगे। इसके बाद दोपहर 3.10 बजे उज्जैन होटल सॉलिटेयर वार्ड 34 में रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम आैर शाम 4.35 बजे ग्राम नारायणा (उज्जैन ग्रामीण) में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

