FEATUREDMumbai

पुलिस निरीक्षक के लिए 21 लाख की रिश्वत मांगी,दलाल पर मामला दर्ज

मुंबई, 10 अगस्त । पालघर एंटी करप्शन ब्यूरो ने नवी मुंबई के बेलापुर पुलिस स्टेशन में कार्यरत दो पुलिस अधिकारियों के लिए 21लाख रुपए की रिश्वत मांगने पर सायन मुंबई के कपिल छंगरानी के विरुद्ध सायन मुंबई पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है।

ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा आज प्राप्त जानकारी के अनुसार नवी मुंबई के एपीएमसी पुलिस स्टेशन में शिकायतकर्ता को नशीला पदार्थ विरोधी शाखा के पुलिस निरीक्षक नीरज चौधरी की ओर से डीपी एस एक्ट में दो नोटिस भेजे गए थे। कोई भी कार्यवाही नहीं करने की शर्त पर बेलापुर नवी मुंबई पुलिस स्टेशन में पुलिस अधिकारी अरुण पढ़ार और जांच पड़ताल करने वाले, नशीला पदार्थ विरोधी शाखा के पुलिस निरीक्षक नीरज चौधरी के लिए मध्यस्थता करने वाले सायन मुंबई निवासी कपिल छंगरानी ने उन्हे पुलिस कार्यवाही से बचाने के लिए पच्चीस लाख रुपए की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इस मामले विगत 3,जुलाई 2024को पालघर एसीबी ब्यूरो को सूचित था।इसके बाद ब्यूरो ने काफी छानबीन शुरू कर दी थी।इसी बीच पुलिस के लिए दलाली करने वाले कपिल छंगरानी ने शिकायतकर्ता से मिलकर रिश्वत की राशि पच्चीस लाख रुपए से कम कर 21लाख रुपए लेकर मामला सुलझाने की पेशकश कर दी थी।

शिकायत मिलने के बाद कल एसीबी ब्यूरो पालघर ने कपिल छंगरानी के विरुद्ध सायन मुंबई पुलिस स्टेशन में 21,लाख रुपए की रिश्वत मांगने पर मामला दर्ज कराया है।इस मामले में ब्यूरो को आरोपी छंगरानी से कोई भी रिश्वत की राशि नही मिली है सिर्फ रिश्वत मांगने पर मामला दर्ज किया गया है