कल्याण स्टेशन के पास ओवर हेड वायर टूटने से मध्य रेलवे की सेवा प्रभावित
कल्याण स्टेशन के पास ओवर हेड वायर टूटने से मध्य रेलवे की सेवा प्रभावित
मुंबई, 05 अगस्त। कल्याण और ठाकुरली स्टेशन के पास सोमवार को दोपहर में अचानक ओवरहेड वायर टूट जाने से मध्य रेलवे की सेवा प्रभावित हो गई। मध्य रेलवे की मरम्मत टीम तत्काल मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे में वायर जोड़ दिया, जिसके बाद लोकल सेवा शुरू कर दी गई हैं, लेकिन गाड़ियां देरी से चल रही है, जो बहुत जल्द पूर्ववत हो जाएंगी।
मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि आज दोपहर करीब 2.30 बजे ठाकुर्ली और कल्याण के बीच ओवरहेड अचानक टूट गया, जिससे कई स्टेशनों पर लोकल गाड़ियां जगह-जगह रुक गई। यात्रियों को लोकल ट्रेन से कूदकर रेलवे ट्रैक पर चलना पड़ा। ओवरहेड वायर टूटने की जानकारी मिलते ही रेलवे मरम्मत टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दो घंटे की मशक्कत के बाद वायर जोड़ दिया गया। हालांकि, रेलवे सेवा शुरू हो गई है, लेकिन गाड़ियां देरी से चल रही है, इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

