मुंबई के लाल बाग में इमारत की तीसरी मंजिल पर लगी आग, हादसे में चार लोग घायल
महाराष्ट्र के मुंबई में एक इमारत में आग लगने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार इमारत की तीसरी मंजिल में आग लगी है। इस दौरान आग के कारण चार लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। इस हादसे को लेकर बीएमसी ने जानकारी साझा की है।
मुंबई। मुंबई के लाल बाग के मेघवाड़ी में एक इमारत की तीसरी मंजिल पर आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। इस हादसे को लेकर बीएमसी ने जानकारी साझा की है।

