उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कांस्य पदक विजेता मनु भाकर को दी बधाई
मुंबई, । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और महाराष्ट्र ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अजीत पवार ने पेरिस ओलंपिक में देश को पहला पदक दिलाने वाली कांस्य पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर को बधाई दी है।
रविवार को अजीत पवार ने कहा कि भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने फ्रांस के पेरिस में चल रहे ओलंपिक खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत के लिए पहला ओलंपिक पदक जीता है। मनु ने कांस्य पदक जीत कर देश के लिए एक अच्छी शुरुआत की है और इस सफलता ने देशवासियों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। उन्होंने कहा कि वे महाराष्ट्र के लोगों और महाराष्ट्र राज्य ओलंपिक संघ की ओर से मनु भाकर को बधाई देते हैं। मेरा मानना है कि आने वाले समय में भारतीय एथलीट और पदक जीतेंगे और महाराष्ट्र उसमें बड़ी भूमिका निभाएगा। मनु भाकर ओलंपिक प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली पहली महिला निशानेबाज बन गई हैं, ये भी इस पदक की खास बात है।

