FEATUREDMumbai

मुंबई सेंट्रल और बांद्रा टर्मिनस से कोंकण के लिए स्पेशल ट्रेनें, गणेशोत्सव पर पश्चिम रेलवे का गिफ्ट

महाराष्ट्र के कोंकण में सह्याद्री पर्वत शृंखला है। यहां समुद्र किनारे गणेश मंदिर है। यह भारत का इकलौता ऐसा मंदिर है, जहां समुद्र की लहरें मंदिर के अंदर तक जाती हैं। इस मंदिर में गणेशोत्सव के दौरान लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यह मंदिर स्वयंभू है।
मुंबई : गणेशोत्सव के दौरान मुंबई से कोंकण के लिए ट्रेनों की बहुत ज़्यादा डिमांड होती है। आमतौर पर सेंट्रल रेलवे से ही अधिकांश ट्रेनें चलती हैं लेकिन आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए इस बार मुंबई सेंट्रल और बांद्रा टर्मिनस से भी कोंकण के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा हुई है। गणपति महोत्सव 2024 के दौरान अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से मुंबई सेंट्रल-ठोकुर, मुंबई सेंट्रल-सावंतवाड़ी रोड और बांद्रा टर्मिनस-कुडाल स्पेशल ट्रेनें विशेष किराए पर चलाई जाएंगी।

-ट्रेन संख्या 09001 मुंबई सेंट्रल-ठोकुर साप्ताहिक स्पेशल हर मंगलवार को मुंबई सेंट्रल से 12.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08.50 बजे ठोकुर पहुँचेगी। यह ट्रेन 03 से 17 सितंबर , 2024 तक चलेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09002 ठोकुर -मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल हर बुधवार को ठोकुर से 11.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 07.05 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 04 से 18 सितंबर, 2024 तक चलेगी।

ट्रेन संख्या 09009 मुंबई सेंट्रल – सावंतवाड़ी रोड स्पेशल प्रतिदिन (मंगलवार को छोड़कर) मुंबई सेंट्रल से 12.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 02.30 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुँचेगी। यह ट्रेन 2 से 16 सितंबर , 2024 तक चलेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09010 सावंतवाड़ी रोड-मुंबई सेंट्रल स्पेशल प्रतिदिन (बुधवार को छोड़कर) सावंतवाड़ी रोड से 04.50 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 20.10 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 3 से 17 सितंबर, 2024 तक चलेगी।