बिना क्लिक किए भी लोड हो सकता है वेबसाइट का पेज
गूगल क्रोम के खास फीचर की वजह से यूजर्स आसानी से किसी वेब पेज को प्रीलोड कर सकते हैं। ऐसा करके यूजर्स का कीमती समय और मेहनत दोनों की बचत होती है। यहां जानें मोबाइल पर प्रीलोडिंग फीचर को कैसे ऑन करें।
गूगल के लोकप्रिय वेब ब्राउजर क्रोम का इस्तेमाल अधिकतर लोग करते हैं। हालांकि, इसके बाद भी काफी लोग इसकी सभी खूबियों की जानकारी नहीं रखते हैं। अगर आप भी सर्च के लिए गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इस खबर से काफी उपयोगी जानकारी मिल सकती है। अक्सर देखा गया है कि किसी वेबपेज को लोड होने में कई बार काफी ज्यादा समय लग जाता है। इस दौरान एक सर्कल लोड होता रहता है और यूजर्स के लिए ये काफी परेशान करने वाला होता है। मगर गूगल क्रोम की एक खास ट्रिक के जरिए आपको अधिक दिक्कत नहीं होगी। क्रोम में बिना क्लिक किए ही प्रीलोड वेबपेज आ जाता है। यूजर्स को इस फीचर की मदद से काफी फायदा मिलता है।
क्रोम का फीचर कैसे करता है काम
क्रोम में प्रीलोडिंग फीचर बैकग्राउंड में पहले से लोड हुए वेबपेज होते हैं। ऐसे में जब भी आप उस वेबपेज के लिए नेविगेट करते हैं तो पेज पहले से ही तैयार होता है। क्रोम यूजर्स की हिस्ट्री और उसके सर्च के हिसाब से पहले ही ये अंदाजा लगा लेता है कि यूजर्स अब कौन से पेज पर जाएगा। क्रोम इसके लिए स्मार्ट एल्गोरिदम का इस्तेमाल करता है।
मोबाइल पर प्रीलोडिंग कैसे ऑन करें
अगर आप क्रोम पर प्रीलोडिंग फीचर को एंड्रॉयड और आईओएस पर ऑन करना चाहते हैं तो इन आसान सी टिप्स को फॉलो करें।
सबसे पहले एंड्रॉयड और आईओएस पर क्रोम को ओपन करें।
इसके बाद सेटिंग में जाएं
फिर प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर जाकर प्रीलोड पेज पर क्लिक करें।
यहां पर आपको दो विकल्प मिलेंगे। आप स्टैंडर्ड प्रीलोडिंग या फिर एक्सटेंडेड प्रीलोडिंग में से किसी एक को चुन सकते हैं।
स्टैंडर्ड मोड प्रीलोडिंग पेज यूजर की हिस्ट्री और कुकीज के अनुसार तैयार होती है। वहीं, एक्सटेंडेड मोड में ऐसे पेज को तैयार किया जाता है, जहां पर यूजर्स कभी भी नहीं गए होते।
पीसी और डेस्कटॉप पर प्रीलोडिंग कैसे स्टार्ट करें
क्रोम के प्रीलोडिंग फीचर को पीसी और डेस्कटॉप पर आसानी से शुरू किया जा सकता है। इसके लिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
क्रोम ओपन करके सेटिंग में जाएं।
सेटिंग में जाकर बाई ओर परफॉर्मेंस पर क्लिक करें।
स्पीड सेक्शन के तहत प्रीलोड पेज के टोंगल को ऑन करें।

