EntertainmentPopular

30 साल बाद माधुरी ने फिर रिक्रिएट किया ‘निशा’ का लुक

मुंबई ।  माधुरी दीक्षित का नाम बाॅलीवुड की उन एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शुमार हैं, जो न सिर्फ एक्टिंग के लिए, बल्कि अपनी डांसिंग और फेस एक्सप्रेशन के लिए भी मशहूर हैं। वहीं 56 साल की उम्र में भी ये अदाकारा इतनी ज्यादा ग्रेसफुल हैं कि आज की नई हिरोइन को भी पीछे छोड़ दे। जब भी कही माधुरी दीक्षित स्पाॅट होती है अपने लुक से लाइमलाइट चुरा ले जाती हैं। हाल ही में एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ जब माधुरी बैंगनी कलर की साड़ी में स्पाॅट हुईं तो हर तरफ उनके इसी लुक की चर्चा होने लगी।

दरअसल, बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ की निशा का लुक रीक्रिएट किया है। राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनीं सुपरहिट फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में सलमान खान और माधुरी दीक्षित ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसी बीच फिल्म की रिलीज के 30 साल बाद माधुरी ने हम आपके हैं कौन के एक शानदार सीन के लुक को रिक्रिएट किया है, जो सोशल वीडियो पर वायरल हो रहा है।