पुरोला धर्मान्तरण के मामले में आरोपित महिला गिरफ्तार
उत्तरकाशी, 12 जनवरी । पुरोला में बीते 23 दिसम्बर को हुए कतिपय धर्मांतरण में बुधवार को देहरादून से पहली गिरफ्तारी हुई है। आरोपित गिरफ्तार महिला एकता पत्नी अमन कुमार को इस मामले में अहम कड़ी बताया जा रहा है।
पुरोला के छिबाला गांव में चल रहे कतिथ धर्मांतरण की हिन्दूवादी संगठनों को भनक लग जाने से उन्होंने इसका जमकर विरोध किया था। बताया जा रहा है कि उक्त महिला धर्मांतरण का विरोध कर रहे लोगों के साथ मारपीट पर उतारू हो गई थी। इसका हिन्दूवादी संगठनों ने व्यापक विरोध कर प्रदर्शन किया था और धर्मांतरण करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की थी।
थानाध्यक्ष पुरोला केएस रावत ने बताया कि गिरफ्तार महिला को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस मामले अन्य के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई गतिमान है ।
क्षेत्राधिकारी बडकोट के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष पुरोला की देखरेख अभियुक्तों की गिरफ्तारी को पुलिस टीम ने बुधवार रात्रि को आरोपित एकता सिंह पत्नी अमन कुमार निवासी 839 मारखमग्रांट राजीवनगर थाना डोईवाला देहरादून हाल पता कुमोला रोड़ा निकट गैस गोदाम किरायेदार पंडित का मकान नगर पंचायत पुरोला को प्रिंस चौक, देहरादून से गिरफ्तार किया था।vvvvvvvv

