FEATUREDMumbai

देश के सबसे बड़े समुद्री पुल पर दौड़ेगी मुंबई, जानें अटल सेतु पर हो रही मैराथन कब, कहां और कितने बजे होगी शुरू

मुंबई : नवी मुंबई से मुंबई को जोड़ने वाले अटल सेतु पर रविवार को मैराथन रेस होगी। भारत के सबसे बड़े समुद्री ब्रिज पर होने वाली इस मैराथन को लेकर धावकों में जबर्दस्त उत्साह है। गौरतलब है कि साल-दर-साल मैराथन को लेकर मुंबईकरों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। इसी को देखते हुए इस बार इस नए ब्रिज पर मैराथन का कार्यक्रम बनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में धावकों ने रजिस्ट्रेशन किया है। धावकों के लिए विशेष जानकारी:

ट्रैफिक अलर्ट

मुंबई में मैराथन के चलते शनिवार रात 11 बजे से रविवार दोपहर 1 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए ट्रांस-हार्बर लिंक (अटल सेतु) पर आवाजाही बंद रहेगी। रविवार भोर में 3 बजे से दोपहर 1 बजे तक भारी वाहनों को भक्ति पार्क से मुंबई पोर्ट ट्रस्ट की ओर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मानखुर्द ऑक्ट्राय नाके से इस दौरान प्रवेश जारी रहेगा। मैराथन रनर्स को सलाह दी गई है कि वह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। मैराथन स्थल तक पहुंचने के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन शिवडी है।

मैराथन रूट-

अटल सेतु (शिवडी की ओर से)

रूट ए- 42 किमी के फुल मैराथन धावक और 10 किमी रन के धावक- पनवेल की ओर जाने वाली बायीं लेन से दौड़ेंगे।

रूट बी- 21 किमी के हाथ मैराथन धावक और 5 किमी रन के धावक- पनवेल से आने वाली दायीं लेन से दौड़ेंगे।

कैसे पहुंचे:

– रेस शुरू होने वाली जगह पर शिवडी स्टेशन से उतरकर पहुंचा जा सकता है। लोग कार पुलिंग या कैब सर्विस से भी रेस शुरू होने वाली जगह पर आ सकते हैं।

– अपनी गाड़ी से आने वालों के लिए रेस शुरू होने वाली जगह से 1 किमी की दूरी पर पार्किंग की सुविधा है।

बिब कलेक्ट करें:

17 फरवरी: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक

वेन्यू: महा मुंबई मेट्रो कोच एग्जिबिशन सेंटर

पता: बीडीबी गेट 11, जेएसडब्ल्यू रोड, कोलिवेरी विलेज, मुंबई यूनिवर्सिटी, विद्या नगरी, कालीना, सांताक्रुज ईस्ट, मुंबई, महाराष्ट्र 400098

समय पर पहुंचे

दूरी कब होगी शुरू कब पहुंचे

42 किमी 5 बजे सुबह 4:30 बजे सुबह

21 किमी 6 बजे सुबह 5 बजे सुबह

10 किमी 6:30 बजे सुबह 5:30 बजे सुबह

5 किमी 6:45 बजे सुबह 5:45 बजे सुबह